फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बीते, नहीं मिले छात्र के हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बीते, नहीं पकड़े गए छात्र के हमलावर
विज्ञापन


धूमनगंज थाने से कुछ दूरी पर हुई थी घटना
बम-गोली से किया गया था हमला, घायल का चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज थाने से 200 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को छात्र पर बम-गोली से हमला करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े जा सके। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। उधर, छात्र का एसआरएन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्रांचल के आईटीबीपी कॉलोनी निवासी आईटीबीपी जवान चंद्रभान सिंह के बेटे करन सिंह (18) पर शनिवार शाम सुलेमसराय स्थित पेट्रोल पंप पर बम-गोली से हमला किया गया था। इविवि से लौटते वक्त स्कूटी सवार दो युवकों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। गोली कंधे में लगने के साथ ही करन को बम के छर्रे भी लगे थे। उसने बताया था कि लौटते वक्त धूमनगंज निवासी दो युवक उसे मिले थे, जिनकी स्कूटी पर बैठकर वह भी घर जाने लगा था। आरोप है कि युवकों ने उससे लूट के लिए साथ चलने के लिए कहा था, जिससे इंकार पर उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में घटना के बाद से ही छापेमारी कर रही है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। जांच के दौरान यह जरूर पता चला है कि दोनों युवकों में से एक वकील का बेटा है जो पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर के घर हुई बमबाजी के मामले में भी शामिल था। कई अन्य वारदातो में भी वह शामिल था। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक शहनवाज की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा लिखा है। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है। उधर, घायल युवक का इलाज एसआरएन में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें