फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन


रबड़ी-मलाई खाने से बीमार हुए थे दर्जनों वकील
धूूमनगंज थाने में लिखाया गया था मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रबड़ी-कचौड़ी खाने के बाद हाईकोर्ट के दर्जनों अधिवक्ताओं के बीमार होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। राजस्थान स्वीट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में अपर शासकीय अधिवक्ता रत्नेंदु सिंह ने धूमनगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि 20 जून को शाम पांच बजे शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार पाल ने टीपीनगर स्थित राजस्थानी स्वीट हाउस से 25 पैकेट रबड़ी-कचौड़ी मंगवाई। इसका सेवन करने के बाद कई अधिवक्ता बीमार हो गए। जिसमें रत्नेंदु सिंह, रघुराज किशोर मिश्रा, अरुणेंद्र कुमार आनंद, पतंजलि मिश्रा, जयनारायण सिंह राजपूत, अमित सिंह चौहान, जेके उपाध्याय, प्रशांत कुमार, दीपक मिश्रा, राजेश मिश्रा, ओमप्रकाश, बीके राजभर, गंभीर सिंह समेत अन्य शामिल रहे। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया गया। तहरीर में दुकानदार पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने का आरोप लगाया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराअेां में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को इस मामले में दुकान के दो कर्मचारी दशरथ व मुकेश गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि मुकेश ने रबड़ी बनाई थी और दशरथ उस वक्त काउंटर पर बैठा था। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें