सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। विभिन्न गांव के प्रधानों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
शनिवार को विभिन्न गांवों के प्रधान एसपी दफ्तर से पहुंचे। उन्होंने एसपी को बताया कि सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान राजीव शर्मा के घर मेें घुसकर तीन दिन पूर्व ब्रजमोहन व उसके तीन साथियों ने उनकी पत्नी व मां के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज कर आठ दिन में मारने की धमकी दी । प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को बार-बार धमकियां दी जा रही है। किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। प्रधान का परिवार भयभीत है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामपाल प्रधान, नरेश त्यागी प्रधान, दिनेश प्रधान, वीरेंद्र सिंह, वीर सिंह, राजेश कुमार, राजकिशोर, सरवर राणा, प्रीतम सिंह, दिनेश, सुधीर कुमार, सोमदत्त आदि मौजूद रहे।