बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ लूट की एफआईआर
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एक बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वकील का आरोप है कि उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।
गंगानगर राजापुर के रहने वाले अधिवक्ता अनूप शर्मा 19 जून को सिविल लाइंस से घर जा रहे थे। राजापुर बस डिपो के पास बस ड्राइवर ने गाड़ी सड़क पर तिरछे खड़ी कर दी थी। अनूप ने हटाने को कहा तो ड्राइवर और कंडक्टर झगड़े को तैयार हो गए। अनूप ने पुलिस को फोन मिलाना चाहा तो उनका फोन पटककर तोड़ दिया गया। और चेन व मोबाइल छीन लिया गया। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।