भाजपा नेता ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। भाजपा नेता राणा यशवंत सिंह ने सिविल लाइंस स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बैंक रोड के रहने वाले राणा यशवंत ने ट्रैवल एजेंसी से एक महीने के लिए गाड़ी किराए पर ली थी। उन्होंने पेशगी में 20 हजार रुपये दिया था। बाद में राणा यशवंत को गाड़ी पसंद नहीं आई तो उन्होंने उसे ट्रैवल एजेंसी वापस कर दी और पैसा वापस देने को कहा। ट्रैवल एजेंट वकार अहमद ने चेक दिया लेकिन चेक बाउंस हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।