फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

करेली में निकाह के दौरान तमंचे से किया गया फायर, हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रयागराज। करेली में विवाह समारोह के दौरान गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लखनऊ, पीजीआई ले जाया गया जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 11 जून को थाना करेली के निहालपुर निवासी राजू के साले भईया का निकाह था। आधी रात तक खाने-पीने का दौर चल रहा था। कुछ लड़के वहीं डांस कर रहे थे। उन्हीं में एक लड़के ने तमंचा निकालकर फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली वहीं पास में खड़े मोहल्ले के दाऊद 16 वर्ष पुत्र नौशाद अहमद के गले के ऊपर जा धंसी। गोली लगते ही दाऊद खून से लथपथ होकर गिर पड़ा जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोर को गंभीर हाल में घायल देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लखनऊ पीजीआई चले गए। वहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। दाऊद की मौत की सूचना घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां सबीना एवं बहन सानिया, निजमा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। मां सबीना की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल मेें भर्ती कराना पड़ा। उधर, घर वापस लौटने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर करेली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक दाऊद एसी बनाने का काम अभी सीख रहा था जबकि उसके पिता नौशाद प्राइवेट वाहन चलाते थे। पिता नौशाद की तहरीर पर पुलिस ने हमजा, माजिद, खबरी, अजहर, राजू एवं भईया के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें