फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी फूलपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के ध्यानार्थ..
विज्ञापन


ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, फूलपुर में मौत
अमर उजाला बयूरो
फूलपुर। गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली ट्रेन में सवार एक युवती की हालत अचानक बिगड़ गई और फूलपुर पहुंचने पर ट्रेन में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के रहने वाले प्रकाश तिवारी मुंबई में रहते हैं। वह शनिवार को मुंबई के लिए गोरखपुर कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन में रवाना हुए। वह साथ में अपनी पत्नी सीता देवी (26) को भी लिए थे। जिन्हें प्रयागराज शहर में उतरना था। बताते हैं कि जौनपुर स्टेशन के आगे बढ़ते ही भीषण गर्मी के चलते उनकी पत्नी सीता देवी की हालत गंभीर हो गई। बरसठी स्टेशन पर रुके लेकिन चिकित्सा नहीं हो सकी। घटना की जानकारी फूलपुर आरपीएफ को हुई तो फूलपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें