फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

घूरपुर बाजार में बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार अधेड़ व महिला को कुचला
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
घूरपुर।
बाजार में शुक्रवार की दोपहर हुए एक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार अधेड़ और सड़क किनारे जा रही महिला को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के कीडगंज नई बस्ती मनमोहन नगर निवासी शैलेन्द्र श्रीवास्तव(55) पुत्र विंध्यवासिनी श्रीवास्तव शुक्रवार की सुबह किसी काम जसरा गया था। दोपहर वह बाइक से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही शैलेन्द्र घूरपुर बाजार के समीप पहुंचा इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचलते हुए सड़क किनारे जा रही महिला शिव कुमारी (65) पत्नी सुखलाल निवासी बड़ी बैरी घूरपुर को भी रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें