फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के जयंतीपुर मोहल्ला निवासी एक कारोबारी परिवार के पांच लोगों की कटनी जबलपुर बाईपास पर शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सभी कार से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कटनी के पास पहुंची, उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें घायल मासूम बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जयंतीपुर निवासी विशम्भरनाथ गुप्ता 65 के पास कई दुकानें हैं। शनिवार सुबह वह पत्नी रंजना देवी 58, पुत्र विमल 38, बहू एकता 32 एवं पोती क्रेटा 11 माह के साथ जबलपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से निकले थे। कटनी पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार माधव नगर के टोल नाका के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के परखचे उड़ गए। कार पलटकर बगल के गड्ढे में जा गिरी। तब तक वहां प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने कार के भीतर से विशम्भर, रंजना, विमल, एकता एवं क्रेटा को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन क्रेटा को छोड़कर बाकी चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में क्रेटा को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन, कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। विशम्भर के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने दुर्घटना की सूचना देर रात प्रयागराज में उसकी बहन भावना को दी। पूरे परिवार की मौत की खबर सुनते ही भावना बदहवास हो गई। परिवार के लोगों में रोना-पिटना मच गया। मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। जयंतीपुर से परिवार के लोग शव लेने के लिए कटनी रवाना हो गए हैं। रविवार तक उन सभी के शव यहां पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें