संशोधित...छेड़खानी की शिकार टीचर को धमकी, डर से छोड़ा घर
पुलिस पर भी आरोप, अब तक नहीं कराया मजिस्ट्रेट के सामने बयान
इलाहाबाद। छेड़खानी की शिक्षिका को केस वापस लेने के लिए धमकी दी गई तो डर के कारण उसने कर्नलगंज स्थित घर छोड़ दिया। शिक्षिका ने एसएसपी को चिट्ठी लिखकर पुलिस पर भी आरोप लगाया है दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान नहीं कराया है।
कर्नलगंज में रहने वाली एक शिक्षिका ने 13 जुलाई को छेड़खानी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार वालों को लगातार धमकी दी जा रही है। जब जब धमकी मिली, पुुलिस को सूचना दी गई। विवेचक ने उनका बयान दर्ज कर लिया लेकिन उनके बार बार कहने पर मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान नहीं कराया। इससे आरोपियों का मन बढ़ गया उन्होंने फिर से जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने एसएसपी को चिट्ठी लिख पूरी जानकारी दी और आरोपियों के डर से कर्नलगंज स्थित घर छोड़ दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने न्यायालय में अर्जी लगा दी है। 26 जुलाई के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।