फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या में आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या में आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन

दो बोतल शराब के लिए तीन माह पहले की गई थी बुजुर्ग की हत्या
शराब की बोतल छीनने के दौरान मुंह और नॉक दबाकर की गई थी हत्या
शराब के नशे में धुत छह युवकों ने की थी हत्या, तीन आरोपी चल रहे हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी।
थाना क्षेत्र के मुंशी का पुरा गांव के बुजुर्ग की तीन माह पहले हुई हत्या के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बुजुर्ग की दो बोतल देशी शराब के लिए हत्या कर दी गई थी। शराब की बोतल छीनने का बुजुर्ग ने विरोध किया तो छह युवकों ने उसका मुंह और नॉक दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चीनी मिल के जंगल में फेंक दिया। बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में रखे रुपये भी हत्यारोपियों ने छीन लिए थे। पुलिस ने सप्ताह भर बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंशी का पुरा गांव निवासी 65 वर्षीय लालजी यादव उर्फ लाला खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। साथ में लालजी झाड़-फूंक भी करता था। पत्नी के देहांत के बाद वह अपने एकलौते बेटे रतन के साथ गांव में रहता था। तीन बेटियों की शादी उसने कर दी थी। 24 सितंबर 2017 की शाम तकरीबन पांच बजे वह घर से निकला था। इसी बीच अगले दिन उसका शव घर से तकरीबन दो सौ मीटर दूर नई झूंसी के पुराने चीनी मिल के जंगल में पड़ा पाया गया था। मुंशी का पुरा गांव के ही छह युवकों ने दो बोतल देशी शराब के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। पकड़े गए बब्बू उर्फ बाठे भारतीया, गुड्डू भारतीया तथा राजेश उर्फ भाकुड़ तीनों निवासी मुंशी का पुरा गांव ने पुलिस को बताया था कि 24 सितंबर को तीनों अपने तीन अन्य साथी करिया उर्फ रमेश, भईयन उर्फ दुखरन तथा मुन्नालाल भारतीया के साथ नई झूंसी रामलीला पार्क के पास स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब पी रहे थे। तभी लालजी यादव उर्फ लाला भी वहां पहुंचा। सभी लाला से पहले से परिचित थे। लाला से जबरन पैसे लेकर सभी युवकों ने जमकर शराब पी। लालजी दो बोतल शराब लेकर घर की ओर चला गया। सभी युवकों ने लालजी का पीछा किया। सभी लालजी के पीछे-पीछे नई झूंसी के पुरानी चीनी मिल में पहुंच गए। यहां नशा न होने की बात कहकर करिया, भईयन और मुन्नालाल ने लालजी से दारू की बोतल छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग ने विरोध किया तो तीनों ने उसे दबोचकर जमकर पिटाई भी की। बाद में अन्य साथियों ने मिलकर लालजी का हाथ-पैर पकड़ लिया। करिया ने उसका मुंह और नॉक दबाकर हत्या कर दी। उसकी कुर्ते की जेब में रखा तकरीबन छह हजार रूपये भी छीन लिया। सभी लालजी के शव को जंगल में ठिकाने लगाने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अब हत्यारोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें