फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से सुबेदार मेजर समेत पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000

टैंकर की टक्कर से नायब सूबेदार की पत्नी समेत मौत
0 लखनऊ में थी तैनाती, अलोपीबाग से जा रहे थे करछना में गांव
0 भतीजी का था गौना, मिर्जापुर मार्ग पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी (इलाहाबाद)। मिर्जापुर मार्ग पर नैनी इलाके में बुधवार दोपहर टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार सूबेदार अनंत कुमार पांडेय (56) और उनकी पत्नी किरन पांडेय (50) की जान चली गई। सूबेदार अनंत भतीजी के गौना में शामिल होने के लिए शहर के अलोपीबाग से करछना में अपने गांव जा रहे थे तभी टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय पत्नी समेत उनकी मौत हो गई। लोगों ने टैंकर चालक को दबोच लिया। खबर फैली तो तमाम रिश्तेदार भी अस्पताल में जुट गए।
मूल रूप से करछना में हरैया पचदेवरा गांव निवासी सूबेदार अनंत कुमार पांडेय (56) की तैनाती इन दिनों लखनऊ में थी। वह शहर के अलोपीबाग इलाके में मकान बनाकर रहने लगे थे। बेटा अविनाश दिल्ली में नौकरी करता है जबकि बेटी आभा एमए की पढ़ाई कर चुकी है। सूबेदार अनंत छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनके बड़े भाई अरविंद पांडेय की बेटी का बृहस्पतिवार को गौना होना था। इसीलिए वह बुधवार दोपहर पत्नी किरन के साथ बाइक पर करछना में हरैया गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे मिर्जापुर मार्ग पर नैनी में अंबेडकर नगर स्थित बेथनी कान्वेंट स्कूल के करीब पहुंचे तभी पीछे से आए इंडियन ऑयल के टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूबेदार अनंत पत्नी किरन समेत सड़क पर गिर गए। वहां भीड़ जुट गई। नैनी पुलिस भी आ गई। घायल दंपति को उठाकर पुलिस एसआरएन अस्पातल ले गई लेकिन उन दोनों की सांस थम चुकी थीं। इसी बीच टैंकर को घेरकर लोगों ने ड्राइवर को दबोच लिया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। दंपति की मौत की खबर उनके करछना में पैतृक घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बेटी के गौना की तैयारी के चलते परिवार में उल्लास का माहौल था मगर दुर्घटना से मातम पसर गया। परिवार के लोग और रिश्तेदार एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। बेटे अविनाश को दिल्ली में दुखद खबर मिली तो वह भी इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया।
00000000000
फाटो है
संख्या 01- पुलिस की पकड़ में आरोपी चालक
संख्या 02- सैन्य कर्मी की स्कूटी की जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें