फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बस की आमने सामने भिड़ंत में दर्जनों घायल दो की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बस ड्राइवर समेत दो मरे
विज्ञापन

- रीवा मार्ग पर सोमवार रात हादसा, 13 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (इलाहाबाद)। रीवा हाइवे पर बारा इलाके में सोमवार रात ट्रक और सवारियों से भरी मिनी बस में जोरदार टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ एफआईआर लिखी है।
सोमवार देर रात बारा में रीवा मार्ग पर डिहवा गांव के समीप ट्रक और मिनी बस के बीच भिड़ंत हो गईं। उस वक्त दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के बाद चीखपुकार मची तो आसपास के ग्रामीण वहां आ गए। खबर पाकर बारा पुलिस भी पहुंची। ट्रक का ड्राइवर भाग गया था। बस में ड्राइवर समेत 13 लोग गंभीर घायल थे। पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डांडो गांव बारा निवासी बस ड्राइवर अश्विनी कुमार (40) तथा रीवा में मनगवां में रहने वाले गणेश प्रसाद यादव की पत्नी नन्ही (70) ने दम तोड़ दिया। उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना की शिकार बस शहर से चाकघाट जा रही थी। ट्रक चालक की गलती से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें