फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नलगंज कॉलेज में पकडा गया मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

कर्नलगंज कॉलेज में पकड़ा गया मुन्नाभाई
प्रथम पाली टीईटी के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा
मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुटी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 में रविवार को मुन्ना भाई पकड़ा गया। कर्नलगंज इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र में फोटो मिलान करने के दौरान यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
टीईटी का आयोजन शहर में कर्नलगंज इंटर कॉलेज में भी किया जा रहा था। परीक्षा शुरू हुए कुछ वक्त ही बीते थे कि कर्नलगंज इंटर कॉलेज में मुन्नाभाई पकड़ा गया। यहां प्रवेश पत्र और अभ्यर्थियों की सूची से मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान कक्ष निरीक्षकों ने पाया कि परीक्षा में बैठे एक युवक के प्रवेश पत्र पर लगे और अभ्यर्थियों की सूची में मौजूद फोटो में अंतर था। पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक व अन्य लोग भी आ गए। कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। शिकायत पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार यादव पुत्र विजय सिंह यादव निवासी पुष्यबीघा, जहानाबाद बिहार बताया। यह भी बताया कि वह दोस्त फतेहपुर निवासी दोस्त अनुराग कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल की जगह परीक्षा में बैठा था। इसके लिए उसे कितने रुपये दिए गए थे, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि कॉलेज प्रधानाचार्य कमलेश कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉज में हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है और उसके पिता किसान हैं। अनुराग भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है और वह पटना में रहता है। बताया कि अनुराग से वहीं स्थित एक लॉज में आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद ही वह उसकी जगह परीक्षा में बैठने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें