फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र- वाराणसी के लिए विशेष
विज्ञापन

00000000000000000000000000000

टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
60 हजार नगद, पांच डिवाइस, दो मोबाइल, मार्कशीट बरामद
भदोही निवासी सरगना दिल्ली से कर रहा था संचालन, तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (टीईटी) में रविवार को सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 60 हजार नगद, पांच इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस भदोही निवासी सरगना की तलाश में जुटी है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बख्शी बांध शिवमंदिर के सामने मौजूद कुछ लोग अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां मौजूद तीन लोगों को पकड़ा। इनमें दो भाई शिवबहादुर व शिवशंकर निवासी हंडिया व नितीश कुमार निवासी भदोही शामिल हैं। इनके पास से 60 हजार नगद, पांच इलेक्ट्रानिक डिवाइस (स्पाई माइक), सात बैट्री, चार मोबाइल व दो अंकपत्र मिले। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना भदोही, ज्ञानपुर निवासी अविनाश पुत्र नंदलाल है, जो इस समय दिल्ली में रह रहा है। गिरोह ने 8-10 अभ्यर्थियों से 10-10 लाख में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। इनसे एडवांस में 50-50 हजार रुपये लिए गए थे। बाकी की रकम परीक्षा पास हो जाने के बाद दी जानी थी। पकड़े गए तीनों सदस्यों ने बताया कि उनका काम स्पाई माइक सॉल्वरों को उपलब्ध कराना था। यह भी बताया कि उन्होंने भदोही के गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्रा इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा दे रही सुचिता देवी पुत्री जगतम्बा प्रसाद को भी स्पाई माइक उपलब्ध कराया था। इस सूचना पर भदोही क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि सरगना अविनाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सॉल्वरों समेत पांच अन्य भी गिरफ्तार
प्रयागराज। पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन सॉल्वरों समेत पांच अन्य लोगों को भी पकड़ा। इनमें से तीन दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए जबकि, दो नकल करते दबोचे गए। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें