फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल के किशोर ने महिला पर झोंका फायर

Wed, 09 Sep 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। झूंसी में आवास विकास कॉलोनी योजना 3 के सेक्टर चार में मंगलवार शाम किराएदार के बेटों के बीच झगड़े में बीचबचाव करने पहुंची मकान मालिक की पत्नी पर 14 वर्षीय किशोर ने पिस्टल से हुई फायर कर दिया। किशोर ने दो राउंड फायर किया। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो मकान मालकिन खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि किशोर का बड़ा भाई भी मारपीट में घायल हो गया था। फायर करने के बाद किशोर पिता की लाईसेंसी पिस्टल लेकर भाग निकला। सूचना पर झूंसी पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर झूंसी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई। किशोर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दीपक त्रिपाठी एजी ऑफिस में अफसर हैं। दीपक ने मकान के नीचे का हिस्सा प्रापर्टी डीलर धीरज सिंह को किराए पर दे रखा है। ऊपरी मंजिल पर दीपक खुद परिवार के साथ रहते हैं। शाम को दीपक की पत्नी गीता त्रिपाठी उर्फ साधना (35) बच्चों के साथ घर में थीं। शाम को तकरीबन पांच बजे किराएदार की पत्नी चचेरे भाई के साथ बाजार चली गई। घर में किराएदार के दो किशोर बेटे थे। जिनकी उम्र लगभग 14 और 16 साल है। दोनों कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

झगड़े में प्रापर्टी डीलर के छोटे बेटे ने बड़े भाई पर पिता की 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल तान दी। शोरगुल सुनकर गीता आगे आईं तो तैश में छोटे बेटे ने उन पर एक के बाद एक दो गोली चला दी। एक गोली गीता की जांघ में लगी वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। वहीं प्रापर्टी डीलर के बड़े बेटे के सिर में चोट थी। वह मारपीट के दौरान घायल हुआ था। गोली चलने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग दीपक के घर की तरफ दौड़े लेकिन तब तक फायर करने वाला किशोर पिस्टल समेत भाग निकला।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग पहुंचे तो गीता और प्रापर्टी डीलर का बड़ा बेटा खून से लथपथ कमरे में पड़े थे। फायरिंग की सूचना इंस्पेक्टर झूंसी आरडी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला व किशोर को पहले स्थानीय और बाद में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई थी। घटना से कालोनी के लोग भी सकते में थे।

मकान मालिक की पत्नी और किराएदार प्रापर्टी डीलर का बड़ा बेटा घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस पिस्टल से फायर किया गया है, उसकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक किसी ने मामले की तहरीर नहीं दी है। -जीतेंद्र कुमार दुबे, सीओ झूंसी।

झूंसी। 14 और 16 साल के बच्चों में आखिर ऐसी क्या बात हुई दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे। छोटे भाई ने बड़े भाई पर पिस्टल तान दी। यही नहीं पिस्टल लोड कर गोली भी चला दी। किशोर के दुस्साहस से परिजन भी सन्न थे। मां और पिता बदहवास हालत में घर पहुंचे। वे कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है कि आखिर लाइसेंसी पिस्टल को ऐसी जगह क्यों रखा गया था जो किसी की भी पहुंच में हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें