फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को
विज्ञापन

जड़ा थप्पड़, रुकी रही ट्रेनें
- नशे में धुत था आरोपी, हिरासत में लिया गया
फूलपुर(प्रयागराज)। नशे में धुत जंघई स्टेशन पर तैनात गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और नशे में धुत गेटमैन को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इससे काफी देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही, इस दौरान दो ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर 11055 कुर्ला से आजमगढ़ जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन जंघई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को रवाना करने के लिए स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने गेट नंबर 51 बी पर फोन से सूचना देकर फाटक बंद कराना चाहा। लेकिन गेटमैन ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल को दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने पोर्टर को गेट पर भेज कर पता लगाया कि गेटमैन फोन क्यों नहीं उठा रहा है। पोर्टर ने गेट पर पहुंच कर सूचना दी कि गेटमैन जय प्रकाश सो रहा है और फाटक को बंद कर दिया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल केबिन पहुंचे तो गेट मैन उनसे उलझ कर मारपीट करने लगा। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी जंघई को दी तो आरपीएफ के एसआई जय राम मीना व जीआरपी प्रभारी राम कुमार सिह मौके पर पहुंच गये और मारपीट कर रहे गेट मैन को पकड़ कर जीआरपी थाने ले आया गया। गेट मैन की इस हरकत की वजह से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जंघई स्टेशन पर गोदान व आउटर पर खड़ी पंजाब मेल लगभग दस मिनट खड़ी रहीं। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल की तहरीर पर जीआरपी जंघई ने धारा 323,504, 506 व धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज करके गेट मैन का चालान कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक के साथ हुई इस घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें