नशे की 1200 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। जिला की शहर डवबाली थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मलोट रोड रेलवे ओवर ब्रिज डवबाली क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से नशे की 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान जवाला प्रसाद उर्फ बिट्टू पुत्र मदन लाल निवासी डूमवाली पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डवबाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना शहर डबवाली के सहायक उप निरीक्षक जगतार सिह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान मलोट रोड रेलवे ओवर ब्रिज डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। शक के बिनाह पर एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 1200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। जबकि उसका दूसरा साथी मौका से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा । रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।