हत्याभियुक्तों के घर लाखों की चोरी
0 कृष्णानगर में बंद घर को चोरों ने खंगाला
इलाहाबाद। कीडगंज के कृष्णानगर में शुभम के कातिलों के घर चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और सामान उड़ा दिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैरहना कब्रिस्तान के बगल में स्थित दलित बस्ती में 10 जुलाई को शुभम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में मोहल्ले के ही गोलू उसके भाई समेत तीन को नामजद कराया गया था। दो लोग बाद में प्रकाश में आए थे। गोलू और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पिता रमेश चंद्र घर में ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के घर चले गए थे। 30 जुलाई को वह घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने उनके घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद उड़ा दिए। रमेश ने कुछ लोगों पर शक जताया है। एसओ पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो