फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के हत्यारों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठापार्चा में मजदूर की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं कर सकी। न ही यह पता चला कि हत्यारे कौन थे और न ही मृतक से जुड़े किसी विवाद की जानकारी पुलिस हासिल कर सकी। उधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर हंडिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


कोठापार्चा स्थित शापिंग कांप्लेक्स में राजकुमार मिश्रा उर्फ पंडित (50) पुत्र भगवती प्रसाद मिश्रा निवासी बरौत, हंडिया पिछले ढाई साल से काम करता था। बीते रविवार रात गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर पर मृतक का भाई पहुंचा था। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस फिलहाल मामले में खाली हाथ है। हत्यारे कौन थे और उन्होंने किस रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया, यह अभी भी राज बना हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के भाई से भी पूछताछ की गई लेकिन वह किसी विवाद के बाबत कुछ बता नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें