फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं के गले से खीची चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं के गले से खींची चेन
विज्ञापन

इलाहाबाद। शहर में चेन, पर्स, मोबाइल की छिनैती बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के दौरान शहर में धूमनगंज के अलावा कचहरी टेंपो स्टैंड पर महिलाओं के गले से चेन खींच ली गई। दोनों घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है। छोटा बघाड़ा में रहने वाले अजय यादव की पत्नी विभा यादव बृहस्पतिवार दोपहर कटरा से घर लौट रही थीं, तभी काली पल्सर सवार बदमाश उनके गले से चेन खींचकर भाग गया। विभा के शोर मचाने पर भीड़ जुटी, लेकिन झपटमार भाग गए थे। कर्नलगंज थाने में छिनैती की रिपोर्ट लिखी गई। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर धूमनगंज के जयंतीपुर मोहल्ले में रहने वाले मोहन सिंह की पत्नी रूपा सिंह के गले से चेन खींचकर अपराधी भाग गए। वह अपने मकान के दरवाजे पर थीं तभी यह छिनैती हुई। रूपा ने शोर मचाया तो पड़ोसी जुटे लेकिन चेन स्नेचर फरार हो गए थे। धूमनगंज थाने में केस लिखा गया है।

घर के सामने से उड़ा दी स्कार्पियो
इलाहाबाद । वाहन चोर गिरोह ने ममफोर्डगंज में स्टेनली रोड निवासी सोमेश्वर सिंह के घर के सामने से उनकी स्कार्पियो गाड़ी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह गाड़ी घर के सामने नहीं मिली तो आसपास खोजबीन के बाद सोमेश्वर ने कर्नलगंज थाने में सूचना दी तो चोरी की एफआईआर लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का कांच तोड़कर चोरी
इलाहाबाद। कर्नलगंज में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने घर के सामने ख़ड़ी कार का कांच तोड़कर बैटरी, स्टेपनी, जैक समेत अन्य वस्तुएं चोरी कर लीं। पता चलने पर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी तो चोरी की केस लिखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें