फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की फिराक में बदमाश को प्रधान ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की फिराक में खड़े बदमाश की शंका होने पर प्रधान ने पकड़ लिया। पूछताछ के करने पर युवक सकपका गया। इस पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मिले बैग से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक मिली। वहीं उसका साथी प्रधान को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कादीपुर में सोमवार की देर रात मुख्य मार्ग से हटकर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर अपाचे बाइक खड़ी थी। कुछ दूरी पर दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक गांव के प्रधान अतुल दुबे उर्फ गोले अपने साथी के साथ गुजरे। रास्ते में गिरी बाइक देख वह रुक गए और दोनों को आवाज देकर बुलाया। इस बीच गांव के लोग भी आ गए। पूछताछ करने पर युवक प्रधान की बातों का जवाब नहीं दे सका। इस पर ग्रामीणों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से तमंचा और कारतूस मिले। बाइक का नंबर आरटीओ एप्प से सर्च करने पर वह भी दूसरे के नाम पर निकली। इसी बीच दूसरा युवक मौका पाकर भाग निकला। प्रधान ने पुलिस को बुला लिया और युवक को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार पुत्र रविशंकर निवासी पिपरी खालसा बताया। साथी अरबाज भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पवन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें