फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुटी में अवैध असलहे से हुई थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवकुटी में अवैध असलहे से हुई थी हर्ष फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग में युवक का किया चालान
एक दिन पहले थाने में जमकर हुआ था हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी में दो दिन पहले हुई हर्ष फायरिंग अवैध असलहे से की गई थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी यह नहीं पता चल सका कि फायरिंग किसने की। फिलहाल पुलिस ने एक युवक का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

शिवकुटी के रसूलाबाद में छह मार्च की रात एक जन्मदिन समारोह आयोजित था। इस दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बच्ची का करेली निवासी नाना जख्मी हो गया था। पुलिस को सूचना दिए बिना उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। भनक लगने पर बृहस्पतिवार को जांच पड़ताल के बाद पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लोगों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र पुत्र तीरथ निवासी कांशीराम कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जन्मदिन समारोह उसी के घर में चल रहा था। हालांकि काफी पूछताछ के बाद भी यह नहीं पता चल सका कि हर्ष फायरिंग किसने की। यह बात जरूर सामने आई है कि समारोह में अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग की गई। इंस्पेक्टर शिवकुटी ऋषिपाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें