फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार
असलहों की करते हैं दूसरे जनपदों में तस्करी, डॉक्टर के बेटे को किया था अगवा
तमंचा व नाइन एमएम की कारतूस भी पुलिस ने की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतागपढ़। लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने रामलीला मैदान से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा व नाइन एमएम की कारतूस बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों पर डॉक्टर के बेटे को अगवा करने व असलहों की दूसरे जनपदों में तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर शहर कोतवाल बुधवार की रात बदमाशों की तलाश में निकले थे। इस बीच रामलीला मैदान में बदमाशों द्वारा किसी लूट की घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए शैलेंद्र गौड़ निवासी सदर बाजार के पास से तमंचा बरामद हुआ। उसके साथी शिवम सिंह उर्फ टमाटर पुत्र राम बहादुर निवासी अजीत नगर पुरानी आबकारी के पास से नाइन एमएम पिस्टल की कारतूस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। शहर कोतवाल ने बताया कि वर्ष 2004 में उन लोगों ने डॉक्टर घनश्याम अग्रवाल के बेटे को अगवा किया था। वे लोग असलहों व कारतूसों की सप्लाई जौनपुर, सुलतानपुर, अमेठी व प्रयागराज में करते हैं। वे डब्बू सिंह, जब्बा व हसनमुल्ला के साथ काम कर चुके हैं। दवा व्यवसायी को खीरीबीर घाट पर लूटने की योजना थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। शैलेंद्र व शिवम के ऊपर लूट, जानलेवा हमला व अपहरण के नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजे के साथ युवक को दबोचा
संडवाचंद्रिका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ युवक को दबोचा। अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर में गश्त के दौरान एसएसआई ने बैग लेकर गुजर रहे युवक को रोका। पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए शिव प्रकाश उर्फ भिन्नी पुत्र भागीरथी निवासी बैजलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें