फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से निकला छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन

इलाहाबाद। करेली के बेनीगंज इलाके से एक छात्र हफ्ते भर पहले घर से खेलने के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने सब जगह ढूंढने के बाद उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कौशांबी के रहने वाले राजेंद्र कुमार पांडेय नई बस्ती बेनीगंज में परिवार समेत किराए पर रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक पांडेय एक स्थानीय स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। अभिषेक पांच जुलाई की शाम घर से यह बताकर निकला कि पास में खेलने जा रहा है। देर शाम तक नहीं लौटा तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मुहल्ले में जिन लड़कों के साथ खेलता था, उनसे जानकारी ली गई। सबने यही बताया कि वह आज नहीं आया था। इसके बाद घर वालों ने गांव में तथा नाते रिश्तेदारों के घर पता करना शुरू किया। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। सभी जगह ढूंढने के बाद मंगलवार को घर वाले करेली थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर करेली ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घर वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। अभिषेक के पास मोबाइल भी नहीं था। उसके दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें