फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो मालिक के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडियो मालिक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

प्रीतमनगर में वारदात, कौशाम्बी गया था परिवार
लौटकर आने पर हुई घटना की जानकारी, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतमनगर में चोरों ने स्टूडियो मालिक के घर से 1.30 लाख नगदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार कौशाम्बी में था। लौटकर आने पर शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बालकृष्ण मिश्र पुत्र गिरजा दत्त मिश्र प्रीतमनगर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद वह परिवार समेत कौशाम्बी स्थित गांव चले गए थे। इस दौरान मकान में ताला बंद था। शुक्रवार दोपहर में वह गांव से लौटे तो देखा कि दरवाजे पर लगा कुंडा ही कटा हुआ था। दरवाजा खोलकर वह कमरे के भीतर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। आलमारी व उसके लॉकर का ताला टूटा हुआ था और इसमें रखी नगदी व जेवरात गायब थे। सूचना पर पहले डायल 100 व फिर थाने की पुलिस पहुंच गई। भुक्तभोगी ने बताया कि लॉकर में रखे 1.30 लाख नगद के अलावा सोने का हार, मंगलसूत्र, चार अंगूठियां गायब हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस लौट गई। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें