फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Sat, 16 Mar 2019 01:24 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
student pitai, in lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
थाना मड़ावरा के साढूमल एवं सतवांसा गांव के बीच में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की शिक्षिका पर छात्र को बेरहमी से पीटने का का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने तहसीलदार के अलावा थाना पुलिस में शिकायत की है। अब मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


मड़ावरा निवासी राजेश कुशवाहा का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस सतवांसा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है। स्कूल में परीक्षाएं चल रहीं है। बृहस्पतिवार को परीक्षा के दौरान पेपर हल नहीं कर पाने पर स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। राजेश ने बताया कि पिटाई से प्रिंस के हाथ एवं पीठ पर चोटें आ गईं। जब वह स्कूल से घर आया तो उसने रोते हुए अध्यापिका द्वारा की गई पिटाई की दास्तां सुनाई और अपनी चोटें भी दिखाईं।
बच्चे के दादा-दादी पिटाई का उलाहना देने विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई का कारण जानना चाहा तो शिक्षिका ने बताया की आपका बच्चा ठीक से पढ़ता नहीं है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान पूरा पेपर हल नहीं करता। आधी कापी लिखकर छोड़ देता है। ऐसे बच्चों से हम स्कूल का नाम खराब नहीं करेंगे, इसलिए पिटाई कर दी। अगर आपको ऐतराज है तो बच्चे का नाम कटवा लीजिए। वहीं, स्कूल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा भी बच्चे के दादा- दादी से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। छात्र के दादा कपूरे कुशवाह ने थाना पुलिस और तहसीलदार से शिक्षिका की शिकायत की है।
उधर, विद्यालय के फादर जोजफ ने बताया कि वह जिले से बाहर है। विद्यालय आने पर मामले की जानकारी करूंगा। यदि शिकायत सही पाई गई तो शिक्षिका एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें