फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे राजा, पत्नी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी मेें पहुंची पत्नी, जमकर हंगामा
विज्ञापन


अमेठी की युवती की दो साल पहले थरवई में हुई थी शादी
पति समेत ससुराल के सात लोग नामजद, 20 अज्ञात पर भी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची के होते हुए भी दूसरी शादी रचाना युवक को महंगा पड़ा। मौके पर मायकेवालों संग पहुंची पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। जहां देर शाम पत्नी की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद किया गया।
विज्ञापन

अमेठी की वाली ज्योति सोनी की शादी अप्रैल 2016 में थरवई के गारा तकिया गांव निवासी शिवकुमार सोनी से हुई थी। शादी के बाद युवती ने एक बेटी को भी जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर मायके भगा दिया गया। इस संबंध में अमेठी में मुकदमा भी लिखाया गया। शनिवार को शिवकुमार सोहबतियाबाग स्थित गेस्ट हाउस में प्रतापगढ़ निवासी युवती से शादी रचाने पहुंचा था। कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी ज्योति डेढ़ साल की बेटी व मायकेवालों संग यहां आ धमकी। उसका आरोप है कि शादी का विरोध करने पर उसे व उसके पिता को मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उधर थाने पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी जिसके आधार पर पति समेत ससुरालपक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें