फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

0 मुट्ठीगंज में कटघर बंधा रोड पर चल रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज पुलिस ने बुधवार को तमंचा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचे के साथ कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर निशीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह कटघर बंधा रोड पर यमुना किनारे बने टीन शेड वाले भवन के बगल छापा मारा। यहां चहारदीवारी के भीतर चार लोग मिले। पूछने पर उन्होंने अपना नाम सुरेश कुमार निवासी कौंधियारा, नन्के पुत्र सतई निवाीस घूरपूर, श्रीकांत निवासी कौंधियारा व पृथ्वीराज निवासी घूरपुर बताया। तलाश में इनके पास से चार तमंचा, दो अर्द्धनिर्मित तमंचा, तीन कारतूस व इतने ही खोखे मिले। साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लंबे समय से वह लोग तमंचा बनाने व इसकी सप्लाई का काम कर रहे हैं। बताया कि वह 3500 रुपये में तमंचा बेचते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड सुरेश है और तमंचा बनाने का काम वह ही करता है। पकड़े गए अन्य सदस्य ग्राहक ढूंढने व उन तक तमंचा पहुंचाने का काम करते हैं। पकड़ा गया श्रीकांत कौंधियारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कौंधियारा व घूरपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें