फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड ने फोड़ा युवती का सि र

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक गार्ड ने फोड़ा युवती का सिर
विज्ञापन

इलाहाबाद। सिविल लाइंस के एल्गिन रोड पर स्थित एक निजी बैंक के गार्ड ने बुधवार रात जमकर हंगामा मचाया। शराब के नशे में गालीगलौच कर रहे गार्ड को वहीं रहने वाली मीना(26) ने रोका तो उसने उस पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी मीना ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और वह एल्गिन रोड पर अपनी मां व भाइयों गुड्डू, पप्पू के साथ रहती है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह छह महीने के भतीजे को लेकर घर के पास ही खड़ी थी। इसी दौरान सामने स्थित बैंक का गार्ड गालियां देने लगा। वह नशे में धुत था। मीना ने बताया कि उसने गालियां देने से मना किया तो गार्ड ने ईंट उठाकर उसे सिर पर मार दी जिससे उसका सिर फट गया। घायल हालत में घरवाले मीना को बेली हॉस्पिटल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद आरोपी गार्ड मुख्य गेट बंद बैंक में ही ऊपर के तल पर जाकर छिपकर बैठ गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें