फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर हवालात में रोता-चीखता रहा सिरफिरा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात में रोता-चीखता रहा छात्रा का कातिल
विज्ञापन

0 प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा की हत्या के पछतावे में रहा डूबा
0 कोर्ट के आदेश पर भेज दिया गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। स्कूल से लौट रही ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा प्रेमा पटेल की चाकू से गला रेतकर हत्या का आरोपी अजय पटेल गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार रात मेजा थाने की हवालात में रोता और चीखता रहा। उसे अपनी करतूत का इतना पछतावा रहा कि वह छात्रा का नाम लेकर चीखता रहा कि मुझे माफ कर देना। छात्रा के खून से अपने हाथ रंगने वाले युवक को पुलिसवालों ने खूब फटकारा। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
करछना के हथसरा गांव में रहने वाले लालबहादुर पटेल की बेटी प्रेमा पटेल (16) मेजा रोड स्थित बीएनटी इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं की छात्रा थी। वह रोज अपने चाचा अमरेश के साथ स्कूल जाती और घर लौटती थी। बुधवार शाम भी स्कूल से लौटते वक्त वे दोनों नदी किनारे पहुंचे तभी चाचा अमरेश नाव रुकवाने के लिए भागकर घाट की तरफ चला गया। उसी वक्त सिरफिरे अजय पटेल ने प्रेमा के गले पर चाकू से तीन वार किए फिर साइकिल पर वहां से भाग गया। अमरेश के बयाने बृहस्पतिवार दोपहर मेजा पुलिस ने उसे दबोचकर चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने कुबूला कि वह करीब डेढ़ साल से प्रेमा के पीछे पड़ा था। वह जब भी उसे बात करने के लिए रोकता तो उसे गालियां देकर झिड़क देती। इस वजह से वह बेहद बौखलाया था। चोरी में जेल से छूटने के बाद वह दुबारा प्रेमा से मिलने की कोशिश करने लगा मगर बुधवार सुबह उसने थप्पड़ मार दिया। गुस्से में उसने चाकू खरीदा और शाम को स्कूल से घर लौटते वक्त उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अजय को हवालात में बंद कर दिया। पहले तो वह गुमसुम बैठा रहा फिर रात में अचानक रोने-चीखने लगा। पुलिसवालों के मुताबिक, अजय चीखने लगा कि उससे गलती हो गई। मुझे माफ कर देना। वह अपना सिर भी हवालात की दीवार से टकराने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे फटकारा। तब वह शांत हो गया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें