फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर मिली लेखाकार की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर मिली लेखाकार की लाश
विज्ञापन

-दो दिन तक नहीं गए काम पर तो भाई को भेजा गया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नैनी की एक फैक्ट्री में बतौर लेखाकार काम करने वाले अखिलेश तिवारी (54) की धूमनगंज इलाके में कालिंदीपुरम कॉलोनी स्थित मकान में मौत हो गई। दो दिन तक लापता रहने पर छोटे भाई ने सोमवार रात घर जाकर देखा तो कमरे में शव मिला। डॉक्टरों ने मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया है।
कालिंदीपुरम कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश तिवारी की पत्नी का पांच साल पहले निधन हो गया था। वह अकेले रहते थे। दो दिन से वह नैनी स्थित आक्सीजन की फैक्ट्री नहीं गए थे, जहां वह बतौर लेखाकार कार्यरत थे। उनके छोटे भाई योगेश कुमार लूकरगंज में किराए के कमरे में रहते हैं। अखिलेश के दो दिन काम पर नहीं आने पर सोमवार शाम फैक्ट्री प्रबंधन ने छोटे भाई योगेश को फोन किया तो वह रात में कालिंदीपुरम में उनके मकान पहुंचे। घर के दरवाजे खुले थे। योगेश भीतर गए तो कमरे में अखिलेश फर्श पर मृत पड़े थे। उनकी नाक से खून रिसा था। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण के बाद शव को सीलकर चीरघर भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम में डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि अखिलेश की मौत का कारण ब्रेन हैमरेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
गाड़ी की टक्कर से सेल्समैन की मौत
इलाहाबाद। कीडगंज इलाके में तिकोनिया के पास सोेमवार रात तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर लगने से 22 वर्षीय सोमेश गौड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीलकर चीरघर भेजा और परिजनों को सूचना दी तो वे फतेहपुर से आ गए। फतेहपुर में कोतवाली इलाके के चौक रोड परहने वाले कमलाशंकर गौड़ का इकलौता पुत्र सोमेश यहां कीडगंज की एक फर्म के लिए सेल्समैन का काम कता था। उसने नैनी में किराए पर कमरा ले रखा था। सोमवार रात करीब ग्यारह बजे वह नैनी लौटने के लिए तिकोनिया के निकट सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से गुजरे वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें