फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हुए ठगी के शिकार

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज पांडे ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर तीन आवासीय भूखंड के नाम पर 53 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मंगलार रोड निवासी जिला सहकारी बैक के पूर्व अध्यक्ष पांडे ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें बताया था कि ग्राम रत्ना बाजार सिनौड़ा जिला अल्मोड़ा के मूलवासी और हाल निवासी थपली बाबा रानीखेत रोड के प्रॉपर्टी डीलर ने ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल के तीन आवासीय भूूखंड उनके पास गिरवी रखे थे। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2015 में तीन किश्तों में भुगतान किया था। तय हुआ था कि प्रॉपर्टी डीलर चार माह में यह राशि लौटा देगा लेकिन सालभर बाद भी आरोपी ने न तो राशि लौटाई और न ही उन प्लॉटों पर कब्जा दिया। जब वह दो अक्तूबर को आरोपी के साथ प्लॉटों पर कब्जा लेने गए तो पता चला कि आरोपी ने इन्हें दूसरों को बेच दिया था। पांडेय ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए अभिलेखों के साथ बुधवार को कोतवाली बुलाया गया है। गलती, सबूत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें