फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में भी हुई छेड़खानी, छात्र निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में भी हुई छेड़खानी, आरोपी छात्र निष्कासित
विज्ञापन

0 प्रतिरोध करने पर छात्रा को मिली धमकी, लिखित शिकायत पर विश्वविद्याल प्रशासन ने की कार्रवाई
0 प्राचीन इतिहास विभाग के पास हुई घटना, आरोपी छात्र के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बीएचयू के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को छात्रा से छेड़खानी का मामला सामना आया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र को विश्वविद्यालय से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है और छात्र को अपने अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। घटना से छात्रा सहमी हुई है। विश्वविद्यालय की छात्राओं में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है।
घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे प्राचीन इतिहास विभाग के पास की है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे छोड़ गेट से निकल कर जा रही थी। तभी बीए द्वितीय वर्ष का एक छात्र वहां पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने उसे ऐसा करने से रोका तो छात्र ने उसे धमकी दी। घटना के बाद छात्रा रोते हुए सीधे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंची और वहां चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे को पूरा वाकया बताया। छात्रा ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत भी की है। छात्रा ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सत्यम सूर्यवंशी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा से मिली शिकायत के आधार पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से सत्यम सूर्यवंशी को विश्वविद्यालय से निष्कासित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर की ओर से सत्यम को जारी नोटिस में कहा गया है कि उसका कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उसने न केवल आपराधिक आचरण किया, बल्कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का अनुशासन भंग करते हुए विश्वविद्याल की छवि को भी धूमिल किया है। ऐसा करके उसने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने और किसी भी कक्षा का छात्र होने का अधिकार खो दिया है। नोटिस के जरिये छात्र को तत्काल प्रभावित से निलंबित किए जाने के साथ उसका नामांकन निरस्त किए जाने के लिए कुलपति संस्तुति भी भेज दी गई है। साथ ही कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। छात्र से कहा गया है कि 27 सितंबर को अपराह्न दो बजे अपने पिता/संरक्षक के साथ उपस्थित होकर स्पष्ट करे कि ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें