यमुना में डूबे युवक की शिनाख्त
0 दो दिन पहले ससुराल से निकला था लूकरगंज का राजू
इलाहाबाद। अतरसुइया थाना क्षेत्र के बरगद घाट पर गुरुवार सुबह यमुना में डूबे शख्स की शिनाख्त लूकरगंज के राजू सोनकर (45) के रूप में हुई। उसने भांजे ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर पहचान की। उसने राजू की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
लूकरगंज का रहने वाला राजू सोनकर (45) फल का ठेला लगाता था। पत्नी सुमन अपनी बेटी को लेकर मायके दारागंज में रहती है। राजू भी ज्यादातर ससुराल में ही रहता था। मांग शांति देवी बड़े भाई के साथ रहती है। परिवार में कुछ विवाद भी चल रहा है। दो दिन पहले राजू ससुराल से बिना कुछ बताए निकला। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। घर वाले उसे ढूंढ रहे थे। शुक्रवार को अखबार पढ़ने के बाद भांजा राहुल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने शिनाख्ता की और आरोप लगाया कि राजू की हत्या की गई है। उसने कहा कि वह पुलिस को बताएगा कि हत्या किसने की है। इंस्पेक्टर अतरसुइया प्रभात यादव ने बताया कि अभी घर वालों ने किसी के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर आएगी तो जांच की जाएगी। ब्यूरो