फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : मरीज के परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज के परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, मारपीट
विज्ञापन

0 आईसीयू की मशीनों को भी तोड़ा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। धूमनगंज स्थित नारायण स्वरूप हास्पिटल में आईसीयू में भर्ती मरीज के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। रोकने पर डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ से मारपीट की गई। उन्होंने आईसीयू की मशीनों को भी तोड़ दिया। डॉक्टर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद यादव को 13 जून को गंभीर हालत में नारायण स्वरूप हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। 14 जून को डॉक्टरों ने राजेंद्र के परिजनों को बुलाकर किसी बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। इसके कुछ देर बाद चार लोग आईसीयू पहुंचे और मशीनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वेंटीलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, मॉनीटर, सक्शन मशीन और इन्फ्यूजन पंप को तोड़ डाला। जब स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो मौजूद डॉक्टरों, नर्सों तथा स्टाफ के अन्य लोगों से मारपीट की गई। 16 जून को शेखपुर चायल के विकास यादव, आकाश यादव, मुलायम सिंह और सुनील यादव के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें