फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 1 लाख रुपये लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश

Mon, 20 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा रोड चौराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश बाइक की डिग्गी तोड़ 1 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। एक दुकानदार डिग्गी तोड़कर 1 लाख रुपये निकालते देख शोर मचाया। लेकिन तब बदमाश लूट क ी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मेजा मौके पर पहुंचे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। लेकिन बदमाशों को चेहरा स्पष्ट नहीं नजर आया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मेजा के बंधवा विरतिया गांव के सुशील कुमार यादव डॉक्टर हैं। वह दोपहर बाइक से मेजा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा आए थे। बैंक से एक लाख रुपया रिश्तेदार को देने के लिए निकाला।

रुपया डिग्गी में रखकर वह मेजा रोड चौराहे पर आए। बाइक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी कर दवा खरीदने लगे। इसी एक बाइक से तीन बदमाश आए। बाइक से उतरते ही बदमाश डिग्गी तोड़ने लगे। यह देखकर मेडिकल के स्टोर बगल वाले दुकानदार ने शोर मचाया। लेकिन तब बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटक र शहर की ओर भाग निकले। चौराहे पर मौजूद लोगों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन पकड़ नहीं पाए। 1 लाख रुपये लूट की सूचना पर सीओ मेजा राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर पीएन मिश्र मौके पर पहुंचे। मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को देखा तो बदमाश डिग्गी तोड़ते नजर आए। लेकिन चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें