फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पूर्व सपा विधायक ने पंचायत में दुष्कर्म पीड़िता के चेहरे से हटवाया पर्दा, वीडियो वायरल

Wed, 11 Dec 2019 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
भाजपा नेता ने किया दुष्कर्म, सपा के पूर्व विधायक ने भरी पंचायत में बेपर्दा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं के बाद दुष्कर्मियों के खिलाफ पूरे देश में गुस्से के माहौल के बीच सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने सियासत के लिए शाही इलाके की एक दुष्कर्म पीड़िता की सबके सामने नुमाइश कराकर उसे शर्मसार कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करने के बहाने उसे भरी पंचायत में बुलाया गया और फिर उसके चेहरे से पर्दा हटवाकर उसका वीडियो बनवाया गया। पूर्व विधायक वायरल हुए इस वीडियो में पीड़िता से यह भी पूछते दिख रहे हैं कि बात सबके सामने होगी या अकेले में।

महिला ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा पर तीन महीने पहले दुष्कर्म के आरोप में थाना मीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने न आरोपी को गिरफ्तार किया न जांच आगे बढ़ाई। इससे क्षुब्ध पीड़ित ने दो दिन पहले राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सोमवार को पूर्व विधायक सुल्तान बेेग पीड़िता के गांव पहुंचे। पीड़िता के ही घर के बाहर बैठकर उन्होंने लोगों को बुलाकर पंचायत जमा ली। पीड़िता को भी पंचायत में बुला लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व विधायक का ही बनवाया गया पंचायत का वीडियो वायरल हुआ तो उन्हीं पर सवाल उठने लगे। वह वीडियो में पीड़िता से अपने चेहरे से कपड़ा हटाने को कहते नजर आ रहे हैं जबकि पीड़िता चेहरा छिपा रही है। पूर्व विधायक ने उससे यह भी पूछा कि बात सबके सामने होगी या अकेले में। सूत्रों के मुताबिक वायरल हुआ यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा लेकिन वह इस मामले को भी दबा गई।

दुष्कर्म पीड़ित का हाल जानने उसके गांव गया था। पुलिस के कार्रवाई न करने से वह काफी डरी और सहमी हुई थी। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। अगर महिला को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। - सुल्तान बेग, पूर्व विधायक सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें