फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में कार की रगड़ लगी तो बदायूं के  युवक को रामगंगा पुल से फेंका

विज्ञापन
हादसे में जख्मी युवक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

फरीदपुर में हुई थी टक्कर, पीछा करके रामगंगा पुल पर रोकी कार
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार, नदी से निकाले गए युवक की हालत गंभीर

बरेली। बाइक को कार की मामूली रगड़ लग जाने पर भड़के युवकों ने कार चला रहे युवक की जान लेने की कोशिश की। फरीदपुर में हुई घटना के बाद उन्होंने रामगंगा पुल तक कार का पीछा कर पहले तो उसमें बैठे दो युवकों को जमकर पीटा और फिर एक को पुल से ही नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया। 
पुल पर मारपीट होते देख पास ही चौकी से पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नदी में फेंके गए युवक को निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदायूं के रसूलपुर में रहने वाले विजय प्रताप अपने भाई विकास यादव के साथ मंगलवार को फरीदपुर गए थे जहां से लौटते वक्त फरीदपुर में ही उनकी कार पास से गुजर रही बाइक से रगड़ गई। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और रामगंगा पुल पर कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कार में बैठे विजय और विकास से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कार चला रहे विकास यादव को उठाकर पुल से ही रामगंगा नदी में फेंक दिया और फिर विजय प्रताप को पीटने लगे। 
विज्ञापन

पुल पर जाम के साथ हंगामा होते देख चौकी से पुलिस पहुंची और मारपीट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी भाग निकला। कुछ पुलिसकर्मियों ने पुल से नीचे जाकर विकास को नदी से निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन बदायूं रोड के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पकड़ा गया युवक मढ़ीनाथ में रहने वाले रामभरोसे का बेटा राहुल निकला। विजय की तहरीर पर राहुल और उसके साथी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें