फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रहे सिपाहियों से युवकों ने की अभद्रता, हाथापाई

विज्ञापन
crime in jhunsi
विज्ञापन
झूंसी। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पूरे कानपुर समेत अन्य जनपदों की पुलिस उसकी तलाश में दिनरात एक किए हुए है। इसी बीच मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के नई झूंसी इलाके में कुछ मनबढ़ युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

रात्रिकालीन गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों से गालीगलौज और हाथापाई तक हो गई। बेवजह घूम रहे युवकों का पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाना चाहा तो उन्होंने परिजनों को बुला लिया। मामला बढ़ता देख झूंसी थाने को बताया गया तो भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तभी आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में भुक्तभोगी पुलिसकर्मियों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वारदात के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
कोरोना वायरस के कारण अनलॉक दो में रात दस बजे के बाद बेवजह घूमने पर अब भी पाबंदी है।
एसओ सनुज यादव ने बताया कि मंगलवार की रात झूंसी थाने के रोवर टू के सिपाही सर्वेश और अजय नई झूंसी इलाके में गश्त पर थे। झूंसी रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ युवक बेवजह वहां पर घूमते हुए दिखाई दिए। दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे उलझ गए। दोनों सिपाहियों में से एक सिपाही मनबढ़ युवकों का वीडियो बनाने लगा। इस पर मनबढ़ युवकों ने अपने परिजनों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे अन्य लोग दोनों सिपाहियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

बवाल बढ़ा तो दोनों सिपाहियों ने घटना की जानकारी एसओ झूंसी सनुज यादव को दी। इस पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग खड़े गए। बाद में सिपाहियों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी त्रिभुवन, रामचंद्र, ऋषि और चंद्रभान निवासी केवटाना झूंसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें