फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : होलागढ़ में कुएं मिली किशोरी की लाश, तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में मिली किशोरी की लाश, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत, एंटीमार्टम चोटें नहीं
प्रयागराज। होलागढ़ थाना क्षेत्र के मालापुर गांव में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव घर के पास कुएं में मिला। घर वालों ने पड़ोसी परिवार के तीन लोगों पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने ही किशोरी की हत्या कर कुएं में शव फेंक दिया। हालांकि पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि पानी में डूबने से किशोरी की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालापुर गांव की रहने वाली पूजा यादव (15) शुक्रवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। घर वाले उसे खोजते रहे। तड़के देखा तो घर के पास स्थित कुएं में पूजा की लाश पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। शव को बाहर निकाला गया। घर वालों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार वाले रंजिश रखते थे। उन्होंने ही पूजा की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पूजा के बाबा छेदी लाल यादव की तहरीर पर नितेश जायसवाल, गीता देवी और संतोष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शाम को पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि पूजा की मौत पानी में डूबने से हुई है। शरीर पर एंटी मार्टम (मौत से पहले) चोटें नहीं थीं। एसओ होलागढ़ ने बताया कि जांच की जा रही है। घर वालों ने दुश्मनी का कारण पूछा गया है। पड़ोसी परिवार के लोग घटना के बाद ताला बंद कर फरार हैं। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें