फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक की हत्या में नामजद भाई फरार, दबिश दी गई

विज्ञापन
Crime - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। उतरांव के चितावनपुर में इंटर कॉलेज के प्रबंधक गोपाल सिंह की हत्या में नामजद बड़ा भाई भोला सिंह घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोपाल के कई और विवाद सामने आए हैं। उनकी भी जांच चल रही है। कुछ फोन नंबरों के कॉल डीटेल्स मंगाई गई है। जांच के बाद ही पुलिस अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

चितावनपुर गांव निवासी गोपाल सिंह कालेज प्रबंधक थे। गोपाल और उनकी मां इंद्रावती (60) सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात एक दोनों पर हमला हुआ। चीख पुकार के घर के अन्य लोग जागे तो देखा कि गोपाल की धारदार हथियार से हत्या हो चुकी है। मां इंद्रावती तड़प रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला था कि आधिकारिक रूप से तो कॉलेज की प्रबंधक मां इंद्रावती थीं, लेकिन कार्यभार गोपाल ही देखता था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। बड़े भाई भोला सिंह से प्रबंधन में हिस्सेदारी को लेकर उसका विवाद चल रहा था। दूसरे नंबर के भाई सुभाष की तहरीर पर बडे़ भाई भोला सिंह व उसकी पत्नी सुमन, फूलचंद्र, राजकुमार व विद्यावती देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी चितावनपुर के खिलाफ खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि वह मौके पर गए थे। एफआईआर में जितना सीधा मामला बताया गया है, उतना है नहीं। जांच में कई विवाद सामने आए हैं। सबकी जांच रही है। इंद्रावती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल भोला सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन वह मिला नहीं है। विवाद से जुड़े लोगों के कॉल डीटेल्स रिकार्ड मंगाए गए हैं। पूरी जांच के बाद ही पुलिस अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें