फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर वृद्धि के खिलाफ माकपा नेताओं ने किया घेराव

विज्ञापन
CPIM Allahabad
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त से वार्ता,19 को प्रदर्शन का एलान
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने पार्षदों, पूर्व पार्षदों के साथ शनिवार को नगर निगम में गृहकर की प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उनसे कहा की तीन से पांच गुना वृद्धि से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ नगर निगम में 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया है।
नेताओं ने कहा कि अफसर पार्षदों की बातों को भी अनसुना कर जनतांत्रिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसका सीधा असर भवन स्वामियों पर सीधा पड़ेगा। चौतरफा इसका असर होगा। दुकानदार आवश्यक वस्तुओं का दाम और भवन स्वामी किराया भी बढ़ाएंगे। छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नेताओं ने कहा कि माकपा इन सारे सवालों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। गृहकर के सवाल पर माकपा जगह-जगह पर्चे बांटेगी, हस्ताक्षर अभियान चलाएगी, जनता से इन सवालों पर आर्थिक सहयोग भी मांगेगी। अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा ने इन मांगों को कमेटी सदस्यों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा प्रतिनिधिमंडल में पार्टी रवि मिश्रा, अखिल विकल्प, हरिश्चंद्र द्विवेदी, गायत्री गांगुली, कुंवर राजन, विकास स्वरूप, मोहन सिंह, समीर गांगुली, समीर भट्टाचार्य, पार्षद कमलेश सिंह, शिव सेवक सिंह, अशोक सिंह, अजय यादव, मो. आज़म ,विमल चैधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें