बंगलूरू में हवाई अड्डे पर एक यात्री का पहचान पत्र देखता सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : PTI
पिता पुत्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से बहरिया में गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रशासन ने आठ गांव को कन्टेंमेन्ट एरिया में शामिल किया है। धमौर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बहरिया के धमौर गांव लखन चौराहा निवासी पिता पुत्र मुंबई में रह कर आम बेचने का काम करते हैं।
कोरोना संक्रमण के फैलने से दोनों 11 मई को गांव वापस आए थे। तबियत खराब होने पर पिता पुत्र ने सीएचसी मैलहा में जांच करवाई तो दोनों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कोविड 19 की जांच के लिए एसआरएन भेजा गया। बुधवार की दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया।
सीएचसी अधीक्षक डा. अनुराग तिवारी ने बताया कि पाजिटिव पाए गए पिता पुत्र के सम्पर्क में आए लोगाें की सूची तैयार की जा रही है। इनके सम्पर्क में आए लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया जाएगा और सभी लोगों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। बुधवार की देर शाम मुम्बई से साथ आए दूसरे बेटे को भी कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया तथा जांच के लिए नमूना लिया गया है।
आसपास के आठ गांवों में कलस्टर कन्टेनमेंट और सैनिटाइजेशन की गतिविधियां शुरू करवा दी गई हैं। इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक ने बताया कि धमौर गांव को सील कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर गांव में किसी भी प्रकार का आवागमन बाधित रहेगा।