फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Sat, 03 May 2025 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार की सुबह लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव की है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की सुबह लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव की है। शनिवार की सुबह लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंसूराबाद चौकी की पुलिस ने लहुलुहन दोनों युवको को सड़क से हटाया। जिसमें एक ने दम तोड़ दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कौड़िहार भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना घायल दूसरे युवक को भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी महिपाल सिंह यादव के अनुसार दोनों मृतकों की पहचान आदर्श कुमार यादव (18) पुत्र छेदीलाल यादव और विवेक कुमार यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी गौरा बूढेपुर थाना बाघराय, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। बताया जाता है कि दोनों युवक चचेरे भाई थे। वे घर से शांतिपुरम फाफामऊ स्थित अपनी बहन के यहां जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक खान पान के सामान और साग सब्जी भी लिये हुए थे। जो दुर्घटना के साथ बिखर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें