20 वर्षीय युवती थरवई की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि मई में वह अपनी मौसी के पूरामुफ्ती स्थित घर शादी में आई थी। वहां मौसी के बेटे शुभम ने बाथरूम में नहाते हुए चोरी से वीडियो बना लिया।
धूमनगंज में एक युवती ने अपने मौसेरे भाई पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि ब्लैकमेल कर उसे एक होटल में भी ले जाकर दरिंदगी की गई। उसके दो दोस्तों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर उसने जान देने की भी कोशिश की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
20 वर्षीय युवती थरवई की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि मई में वह अपनी मौसी के पूरामुफ्ती स्थित घर शादी में आई थी। वहां मौसी के बेटे शुभम ने बाथरूम में नहाते हुए चोरी से वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर लक्ष्मी होटल राजरूपपुर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बना लिया।
अब उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने व पिता-भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप यह भी है कि घटना से पहले आरोपी के दो दोस्तों बृजेश विश्वकर्मा व मंदीप विश्वकर्मा ने होटल में न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मेडिकल कराया गया है। बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।