फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट : वलीउल्ला ने सफाई साक्ष्य में पेश की नौ गवाहों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीउल्लाह ने सफाई साक्ष्य में पेश की नौ गवाहों की सूची
विज्ञापन

प्रयागराज। देशद्रोह मामले के वलीउल्ला सहित चार अन्य के मामले में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रही। सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट निशा झा की अदालत में हुई सुनवाई केदौरान मुख्य आरोपी वलीउल्लाह ने अपनी तरफ से सफाई साक्ष्य में नौ गवाहों की सूची पेश की। कोर्ट ने उसे रिकॉड पर लेते हुए शुक्रवार को मामले की सुनवाई की तिथि निर्धारित की।
विज्ञापन

इसकेपूर्व सुनवाई के दौरान सह अभियुक्त वसीउल्ला व उजैर आलम की तरफ से हाजिरी माफी की गुहार लगाई गई। अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया। उबैदउल्ला ने अपने एक गवाह की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। कहा कि किसी और दिन उसके गवाह अब्दुल वहीद की गवाही ली जाए। इसके बाद वलीउल्ला के अधिवक्ता मनीष खन्ना की ओर से सफाई साक्ष्य में नौ गवाहाें की सूची पेश की गई। सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें