फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय : देशद्रोह का आरोपी उबैदउल्ला हुआ पेश, दो आरोपियों ने हाजिर माफी दाखिल की

Fri, 08 Apr 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

अभियोजन पक्ष की ओर जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि बचाव पक्ष जानबूझकर मुकदमे को लंबित कर रहा है। दोनो पक्षों के तर्कों को सुनकर अपर सत्र न्यायाधीश निशा झा ने मामले की सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत देशद्रोह मामले की सुनवाई के दौरान गाजियाबाद जेल में बंद मुख्य अभियुक्त वलीउल्ला शुक्रवार को भी न्यायालय के समक्ष हाज़िर नहीं हो सका। वहीं आरोपी उबैदउल्ला अदालत में पेश हुआ और वसीउल्ला व उबैरआलम की हाजिरी माफी दाखिल की गई।
विज्ञापन

कोर्ट द्वारा जारी अंतिम अवसर को देखते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अर्जी दाखिल कर कोर्ट को बताया कि जिन गवाहों की सूची पेश करनी थी। उसमें उक्त गवाह पुलिस से डरे हुए थे। इस कारण उन्हें न पेश करके छह गवाहों की सूचियां दाखिल की हैं।

अभियोजन पक्ष की ओर जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि बचाव पक्ष जानबूझकर मुकदमे को लंबित कर रहा है। दोनो पक्षों के तर्कों को सुनकर अपर सत्र न्यायाधीश निशा झा ने मामले की सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें