जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने कहा कि केस पुराना है। मामले में सुनवाई केलिए कोई नजदीक की तिथि लगाई जाए। जिससे की मामले का निस्तारण जल्दी हो सके। इस पर कोर्ट ने मामले में पांच अप्रैल की तिथि तय कर दी।
द्रेशद्रोह के आरोप में जेल में बंद वलीउल्लाह व उसकेतीन अन्य साथी बुधवार को अदालत में पेश नहीं हो सके। इस पर अदालत ने उन्हें अपने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए एक और मौका दिया है। मामले की सुनवाई पांच अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
इसके पहले मामले में वलीउल्लाह और उसके साथी वसीउल्लाह, उबैद उल्लाह, उजैर आलम की तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई। लिखित में दरख्वास्त की गई कि अभियुक्त वलीउल्लाह गाजियाबाद जेल में है। बुधवार को वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका है।
इसके साथ ही उसने सफाई साक्षी केगवाहों की सूची भी नहीं मुहैया कराई है। इसके लिए उसे समय दिया जाए। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने कहा कि केस पुराना है। मामले में सुनवाई केलिए कोई नजदीक की तिथि लगाई जाए। जिससे की मामले का निस्तारण जल्दी हो सके। इस पर कोर्ट ने मामले में पांच अप्रैल की तिथि तय कर दी।