फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट : हत्या करके साक्ष्य छुपाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या करके साक्ष्य छुपाने के आरोपी की जमानत निरस्त
विज्ञापन

प्रयागराज। शंकरगढ़ थानाक्षेत्र के अंतर्गत लोहगारा स्थित एनटीपीसी के कर्मचारी कौशल किशोर की हत्या करके साक्ष्य छुपाने के अभियुक्त प्रवीण कुमार की जमानत अर्जी कोर्ट ने निरस्त कर दी। यह आदेश जिला न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र अग्रहरि के तर्कों को सुनकर दिया।
विज्ञापन

घटना दिनांक पांच अप्रैल 2022 की है। कर्मचारी कौशल किशोर रोजाना की तरह कंपनी में काम करने के लिए गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था। उसकी काफी खोजबीन की गई। पता चला कि कंपनी में गोली चली, जिसमें कौशल कुमार की मौत हो गई। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार पांडेय व ऋषभ उपाध्याय ने एकसाथ मिलकर कौशल किशोर की गोली मारकर हत्या की। कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितयों को देखते हुए आरोपी की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें